आज :
English  |  हिन्दी
 
होम > सुरक्षा  
सुरक्षा कार्यक्षेत्र  
वर्तमान समय में, सुरक्षा जीवन संरक्षण और संपत्ति के लिए एक प्रधान मुद्दा बन गई हैं। इस क्षेत्र की महत्ता और व्यापार क्षमता को ध्यान में रखते हुए, ईसीआईएल ने सुरक्षा के लिए विविध प्रकार के उपकरण डिजाईन किए। ईसीआईएल ने एक एकीकृत सुरक्षा प्रणाली भी डिजाईन की है जिनमें निम्न है:
  1. एक्स-रे बैग निरीक्षण प्रणाली
  2. कंटेनर स्कैन प्रणाली
  3. क्लोज्ड सर्किट टेलिविजन प्रणाली
  4. फायर अलार्म प्रणाली
  5. अभिगमन नियंत्रण प्रणाली
  6. गुप्त फिंगर बोधक प्रिंट
  7. फिंगर प्रिंट मैचिंग साफ्टवेयर
  8. हस्ताक्षर स्कैनिंग और सत्यापन प्रणाली
 

ईसीआईएल ने विविध महत्वपूर्ण स्थानों जैसे - संसद भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय एवं प्रधान मंत्री निवास और महत्वपूर्ण संस्थान/ संस्थापन जैसे - परमाणु ऊर्जा विभाग की इकाई और रक्षा संस्थापन पर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा उपकरणों को संस्थापित किया।

 

हाल ही में, भारत ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2010 जैसे प्रतिष्ठा और चुनौतिपूर्ण कार्य हेतु एकिकृत सुरक्षा प्रणाली प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया।