आज :
English  | हिन्दी
होम > गुणता > संरक्षा  
संरक्षा प्रबंधन प्रणाली  
संरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण, अपने परिचालन में प्रमुख व्यापार के उद्देश्य के रूप में, किसी से पीछे नहीं :
उद्देश्य:
  • विविध प्रक्रियाओं में संरक्षा की आवश्यकताओं का स्पष्ट पहचान करना
  • प्रशिक्षण और अन्य माध्यमों से सभी संबंधितों के मन में संरक्षा जागरूकता पैदा करना
  • सुनिश्चित करने के लिए कि कर्मचारी अपने संरक्षा संबंधी दायित्वों को समझे और अपने प्रतिदिन प्रचालनों में देख-रेख के साथ उन्हें उन्मुक्त करे
  • सभी उपयुक्त सांविधिक और नियामक आवश्यकताएं विशेष रूप से परमाणु ऊर्जा (फैक्ट्री) नियम, 1996 के अनुपालन के लिए
  • सुरक्षा कमियों को कारण जीवन, मानवअंग, स्वास्थ्य और संपत्ति के नुकसान को रोकने और संगठन, ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं, संविदा श्रमिकों और सामान्य में समाज के अपशिष्ट को कम करने के लिए
  • संरक्षा नीति प्रत्येक तीन वर्ष में समीक्षित की जाएगी या जब आवश्यक हो, जो भी पहले हो
  • कंपनी के प्रांगण तथा पर्यावरण में संरक्षा को आगे रखने और उच्च स्तर बनाए रखने के लिए
नीति का कार्यान्वयन  
यह नीति एक परिभाषिक संगठन के माध्यम से कार्यान्वित की गई जो डिजाइन, विकसित, स्थापित, कार्यान्वयन, मॉनिटर, रख-रखाव के विविध स्तरों में दायित्वों और प्राधिकार को अलग करें और निरंतर संरक्षा प्रणाली में सुधार लाएं।
शीर्ष प्रबंधन उत्तरदायी है
(मुख्य अधिशासी और सभी निगमीय समिति के सदस्य)
कंपनी की सुरक्षा नीति की सुनिश्चित स्थापना और प्रभावशाली कार्यान्वयन के लिए सभी संबंधितों में जागरूकता, प्रोत्साहन एवं आवेष्टन का संगठन के माध्यम से सुरक्षित कार्यान्वित करना।
  • आवश्यक स्त्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करना.
  • संरक्षा अधिकारी, रेडियोलॉजिकल संरक्षा अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, कल्याण अधिकारी एवं प्रमाणित सर्जन की नियुक्ति और दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण एवं परमाणु ऊर्जा (फैक्ट्री) नियम, 1996 के अंतर्गत प्राधिकरण सुनिश्चित करना
  • कंपनी द्वारा समय-समय पर संरक्षा प्रणाली की पर्याप्तता और प्रभावात्मकता की समीक्षा करना
  • एक निगमीय संरक्षा समिति का गठन और संबंधित प्रभाग/ वर्ग द्वारा प्रभाग संरक्षा समिति के गठन को सुनिश्चित करना
प्रमुख (कार्मिक) का उत्तरदायित्व है
  • एईआरबी से संबंधित नियमों के अनुपालन हेतु योग्य संरक्षा अधिकारी, कल्यान अधिकारी, प्रमाणित सर्जन और अग्निशमन अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित करना।.
  • आवश्यक सुविधाओं और संरचना, उपकरण एवं प्रभावात्मक रूप से अपनी ड्यूटि पूरी करने के लिए सूचना सुनिश्चित करना
  • निश्चित समय पर विवरण और प्रापण के लिए निर्धारित बजट को सुनिश्चित कर कंपनी के नियमों एवं संरक्षा अधिकारी के सिफारिशो के अनुसार सभी पात्र संबंधित अधिकारियों को संरक्षा वर्दी (सूति)/ जूते प्रदान करना
  • सुरक्षा नीति के अनुसार प्रभावात्मक रूप से फायर अधिकारी की कार्य सुनिश्चित करना
संरक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व है
  • अपने दायित्वों के अनुपालन, वैधानिक या अन्यथा व्यक्ति निवारण के विषय में एवं एक संरक्षित कार्य पर्यावरण में प्रबंधन की सहायता और सलाह देने के लिए 
  • व्यक्तिगत क्षति के प्रभावपूर्ण नियत्रंण के लिेए योजना और आवश्यक उपायों के आयोजन में संबंधित विभागों को सलाह देना
  • सभी कार्य अध्ययन और निश्चित कार्यो के संरक्षा अध्ययन के विस्तृत कार्य को पूरा करने के लिए संरक्षा पहलुओं पर सलाह देना
  • व्यक्तिगत क्षति को रोकने के लिए प्रस्तावना या की गई कार्रवाई के प्रभावों की जाँच एवं मूल्यांकन करना
  • सभी व्य क्तिगत उपकरण जो कर्मगारों को दिए जाते है वे किसी भी प्रावधान, अधिनियम या नियम के अंतर्गत दिए जाते है वे संबंधित भारतीय मानक के अनुकूल हों
  • संयंत्र सुरक्षा निरीक्षणों को पूरा करने से संबंधित मामलों में सलाह प्रदान करना
  • संयंत्र सुरक्षा निरीक्षण को पूरा करने के लिए क्रमानुसार : शारीरिक अवस्था या कार्य का अवलोकन और कर्मगारों के द्वारा अनुशरनीय कार्य अभ्या स तथा प्रक्रियाएं और असुरक्षित शारीरिक अवस्थाो को हटाने के लिए किए गए उपायों पर सलाह देना और कर्मगारों के असुरक्षित कार्रवाइयों की रोकथाम करना
  • औद्योगिक दुर्घटनाओं और रोगों की रिपोर्टिंग और अनुसंधान से संबंधित मामलों में सलाह देना
  • आगमित औद्योगिक रोगों और प्रतिवेदित खतरनाक घटनाओं के मामलों का अन्वेषण करना
  • दुर्घटनाओं, खतरनाक घटनाओं और औ़द्योगिक रोगों से संबंधित आवश्य क अभिलेखों के रख-रखाव हेतु सलाह देना
  • सुरक्षा समि‍ति के विन्याकस प्रोत्सााहन और इस प्रकार की समितियों के लिए सलाहकार एवं उत्प्रेेरक की भूमिका अदा करना
  • संबंधित विभागों के सहयोग से अभियान, प्रतियोगिता, विवाद और अन्य गतिविधियों का आयोजन करना जो कार्य और प्रक्रिया के सुरक्षित अवस्था को बनाए रखेगा और कर्मगारों में रूचि विकसित करेगा
  • सुरक्षा नीति का प्रभावी कार्यान्वयन में अंतराल की पहचान यदि कोई हों, और प्रबंधन द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशानिर्देशों और प्रबंधन को उपयुक्त सलाह देना ।
  • कंपनी की सुरक्षा पुस्तिका को तैयार करना
  • सुरक्षा पुस्तिका के अलावा दस्तावेज जैसेः सुरक्षा मानको, सांविधिक और नियामक अवश्यकताओं, प्रक्रियाओं, कार्य निर्देश और समय-समय पर प्रबंधन द्वारा जारी अन्य कई दिशानिर्देशों को जारी और नियंत्रण करने के लिए
  • सुरक्षा से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण की पहचान करना और निगमीय अध्ययन केन्द्र की सहायता से आवश्यक प्रशिक्षण का आयोजन करना
  • निगमीय सुरक्षा समिति द्वारा निर्धारित पूरे संगठन में उत्तेजित सतर्कता जागरूकता लाने के लिए प्रतियोगिता, सुरक्षा दिवस समारोह जैसी गतिविधियों का आयोजन करना।
  • सुरक्षा परीक्षा की व्यवस्था और आयोजन करना एवं जो पूरे संगठन में पर्याप्त नीति जागरूकता में विद्यमान है यह सुनिश्चित करना कि आवश्यकताओं के साथ सुरक्षा अभ्यास का सभी प्रसांगिक स्थानों पर पालन किया जा रहा है
  • कंपनी की वार्षिक योजना और आवश्यक योजनाओं के साथ कंपनी की सह-टर्मिनस में सुरक्षा गतिविधि के लिए वर्तमान बजट प्रस्ताव तैयार करने के लिए.
  • सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर एईआरबी सहित विभिन्न बाहरी एजेंसियों के साथ संबंध स्थापित करना
  • उपर्युक्त साधनों के माध्यम से सुरक्षा के प्रदर्शन के प्रभाव को मापने और आवश्यक सुधारात्मक निवारक और सुधार कार्यों के नियमित अंतराल पर शीर्ष प्रबंधन को स्थिति की रिपोर्टिंग प्रदान करना
रेडियोलॉजिकल सुरक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व
विकिरण संरक्षा नियम, 1971 के अंतर्गत बनाए गए प्रावधानों और प्रबंधन द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशो का पालन सुनिश्चित करना।
कंपनी के अग्निशमन अधिकारी का उत्तरदायित्व
  • सभी अग्निशमन उपकरणों को नियमित रूप से बनाए रखना, संभालना एवं फायर के समय तैयारियों को सुनिश्चित करना
  • यह सुनिश्चित करना कि सुवाह्य अग्निशामक उपयुक्त स्थान पर है
  • विनिर्माणक द्वारा दी गई दिशानिर्देशों के अनुसार समय-समय पर शामकों का परीक्षण/ परीक्षा सुनिश्चित करना
  • प्रत्येक चार माह पर उपर्युक्त अग्निशामकों की तैयारियों का निरीक्षण करना और प्रबंधन को इसकी रिपोर्ट देना
  • प्रभागों के पर्याप्त कर्मचारियों को अग्नि शमन हेतु प्रशिक्षण और समय-समय पर पूर्वाभ्यास का आयोजन करना
  • कंपनी की अग्नि स्थाई आदेश पुस्तिका को प्रतिपादित करना और संबंधित प्रभागों के अग्नि दलों के नाम प्रदर्शित करना 
  • कम से कम दो अग्निशमक कर्मचारी नियमित रूप से काम करने के लिए प्रत्ये क शिफ्ट में दुर्घटना स्थथल पर अग्निशमन दल के पहुंचने के पहले उपलब्धर रहें और यह भी देखें कि किसी भी आपातकालीन स्थिति अग्निशमन उपकरण तथा अग्नि नलका अच्छीं अवस्थास में है
  • फायरमैन तत्कािल प्रतिस्थासपन/मरम्मउत के लिए अग्निशामक उपकरणों की चूंक/त्रुटियाँ/अपर्याप्तसता को फायर अधिकारी के ध्याकन में लाना
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का उत्तरदायित्व
  • किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आवश्यक चिकित्सा सहायता, सलाह और सहयोग प्रदान करना 
  • अधिसूचित दैवीय क्षेत्रों में काम कर रहें कर्मचारियों के लिए वार्षिक चिकित्सा परीक्षण का आयोजन करना एवं जानलेवा रोगों से बचने के लिए उपयुक्त उपाय बताना । कर्मचारियों के सभी मेडिकल रिकॉर्ड प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में संरक्षित एवं गोपनीय रखना किन्तु संबंधित कर्मचारी उसे देख सके इसके लिए कंप्यूटरीकृत डाटा एक विकल्प के रूप में रखा जा सकता है
  • संबंधित कार्मिक विभाग को कर्मचारियों के जख्मी होने पर सूचना देना
  • पर्याप्त कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए प्रशिक्षण देना और प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स उपलब्ध रखना
  • कंपनी की चिकित्सा केन्द्र में प्राथमिक चिकित्सा के बाद किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए जीवन संक्षण उपकरणों के साथ एम्बूलेंस तैयार रखना
वर्ग / प्रभाग प्रबंधन का उत्तरदायित्व है  
(वर्ग / प्रभाग प्रमुख और प्रभाग के अन्य वरिष्ठ अधिशासीगण)
  • सभी सुरक्षा नियम और नियमन को लागू करना
  • सुरक्षित कार्य स्थिति को बनाए रखना
  • स्वच्छता एवं अच्छी गृह प्रबंधन बनाए रखना 
  • दस्तावेजों एवं सभी प्रक्रियाओं को स्थापित करना और उपयुक्त स्थानों पर आवश्यक कार्य निर्देशों को प्रदर्शित करना
  • निश्चित क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षा अधिकारी के सहयोग से सुरक्षा गैजेट और संरक्षित उपकरण प्रदान करना एवं सुनिश्चित करना कि ये प्रभावात्मक रूप से उपयोग किए जा रहे है
  • कार्मिक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कंपनी के नियमानुसार पात्र कर्मचारियों के लिए समय पर सुरक्षा वस्त्र और जूते उपलब्ध है
  • सुरक्षा अधिकारी और निगमीय अध्ययन केन्द्र के सहयोग से आवश्यक प्रशिक्षण की पहचान और उनका आयोजन करना
  • प्रभागीय अग्निशमन दल का फायर आपातकालीन नाम और नंबर दर्शाना एवं प्राथमिक चिकित्सा बाक्स का रखरखाव/ पुनःपूर्ति को सुनिश्चित करना और चिकित्सा अधिकारी की सहायता से मुख्य दवाईयां प्रबंधन द्वारा अधिसूचित करना
 
प्रभागीय सुरक्षा समन्वयक का उत्तरदायित्व
 
  • सुरक्षा, स्वास्थ्य और फायर से संबंधित सभी मामलों में सुरक्षा अधिकारी और निगमीय सुरक्षा समिति के साथ संपर्क करना
  • एक सदस्य सचिव की भूमिका अदा करना एवं मासिक प्रभागीय सुरक्षा समिति बैठक का आयोजन करना और उसमें लिए गए निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई करना।
कारखाना प्रभारी पर्यवेक्षक का उत्तरदायित्व
  • शॉप/ अनुभाग सभी सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं का कार्यान्वयन एक रूटिन प्रक्रिया के रूप में करना। यह सुनिश्चित करना कि सभी शिक्षार्थी तथा नए व्यक्ति को आवश्यक प्रशिक्षण एवं कार्य के लिए उपयुक्त होने पर ही काम पर रखा जाए
  • शोप/ अनुभाग के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखना एवं प्रदान करना और प्रभावपूर्ण एवं उपयुक्त रूप से उपयोगी बनाए रखना
  • कर्मचारियों को उन कार्यो को करने से रोकना जिससे कि कार्य स्थल पर कृतक और साँप आकर्षित हो (जैसेः कार्य स्थल पर भोजन करना आदि)
  • एक संरक्षित और स्वास्थ्यपूर्ण कार्य वातावरण के लिए कर्मचारियों को सलाह एवं प्रोत्साहन करना
  • समय-समय पर निर्धारित संबंधितो को यदि कोई दूर्घटना हो तो उसकी जानकारी देना
  • भवन के अंदर सभी प्रमुख स्थानों पर संबंधित व्यक्तियों के फोन नम्बर और नाम प्रदर्शत करना
कर्मचारियों का उत्तरदायित्व
  • कोई भी कार्य तब तक सक्षम रूप से मान्य नहीं होगा जब तक कर्मचारी पूरे प्रचालन के दौरान स्वयं सभी सावधानियां और संरक्षा नियमों का अनुसरण अपने और अपने सहकर्मियों को शारीरिक हादसों से सुरक्षित नहीं करता
  • कर्मचारी सभी प्रकार की चोंटो के लिए अपने पर्यवेक्षक को रिपोर्ट एवं प्राथमिक चिकित्सा करानी चाहिए यद्यपि चोट मामूली ही क्यों न हो
  • असुरक्षित अवस्थाएं, उपकरण या अभ्यास ध्यान में आने पर यथाशीघ्र संबंधित पर्यवेक्षक को रिपोर्ट करें
  • कंपनी की सुरक्षा नीती को पढे और अनुसरण करें और समय-समय पर प्रबंधन द्वारा दी गई सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें
  • संरक्षा वर्दी, जूते और व्यक्तिगत संरक्षित पहने जो ड्यूटी पर उपयोग करना अपेक्षित है
निगमीय संरक्षा समिति  
  • निगमीय संरक्षा समिति संरक्षा स्थिति की जानकारी लेने के लिए एक विस्तृत आधारित मंच का प्रतिनिधित्व करता हैं। प्रणाली प्रक्रिया और अभ्यासों पर निरंतर सुधार हेतु मार्ग प्रशस्त करता हैं। निगमीय संरक्षा समिति प्रभागीय संरक्षा समन्वयकों और मान्यता प्राप्त यूनियन और अधिकारी संघ द्वारा नामित प्रतिनिधित्व के बीच सामंजस्य स्थापित करता है
  • निगमीय संरक्षा समिति का अध्यक्ष, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा नामित किया जाता है ।संरक्षा अधिकारी निगमीय संरक्षा समिति का सदस्य होता है । समिति की बैठक अत्यावश्यक या समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन उपरांत किसी भी सदस्य के अनुरोध या सलाह पर या कम से कम तीन महिने में एक बार आयोजित की जाती है
निगमीय संरक्षा समिति का उत्तरदायित्व
  • प्रबंधन के साथ संरक्षा नीति और उद्देश्यों की समय-समय पर बैठक (जैसा उपर्युक्त निर्धारित है) द्वारा प्रभावात्मक प्रसार और कार्यान्वयन में सहायता और सहयोग करना
  • कर्मचारियों में संरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए संरक्षा दिवस समारोह और कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिता समारोह, दुर्घटना निवारण कार्यक्रम, अभियान और संगोष्ठि का आयोजन किया जाता है
  • कंपनी की संरक्षा भावना को बनाए रखना
प्रभागीय संरक्षा समिति
  • प्रभागीय संरक्षा समिति सांविधिक प्रभाग/ वर्ग द्वारा गठित किया जाएगा एवं समिति के अध्यक्ष प्रभागीय प्रमुख होंगे। प्रभागीय संरक्षा समन्वयक को प्रभागीय प्रमुख द्वारा नामित किया जाएगा जो समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेगा। प्रभागीय संरक्षा समिति में संबंधित शोप तल के प्रभारी के अलावा अधिकारियों के दो प्रतिनिधित्व होंगे। कर्मगारों और अधिकारियों के प्रतिनिधित्व की अवधि मान्यता प्राप्त यूनियन और अधिकारी संघ के कार्यालय की अवधि के साथ ही समाप्त होगी। प्रभागीय संरक्षा समिति के सदस्यों की क्षमता दस (10) से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • प्रभागीय संरक्षा समिति माह में एक बार संबंधित प्रभागों के संरक्षा पालन की स्थिति पर चर्चा और विश्लेषण के लिए बैठक करेंगे एवं अगले माह के लिए एक लक्ष्य तय करेंगे
प्रभागीय संरक्षा समिति का उत्तरदायित्व  
  • प्रबंधन के साथ संरक्षा नीति और उद्देश्यों पर आवधिक समिति बैठक (जैसा उपर्युक्त निर्धारित है), प्रभावात्मक प्रसार और कार्यान्वयन में सहायता और सहयोग करना
  • कर्मचारियों से सुझाव ग्रहण करना एवं मासिक बैठक में उनपर चर्चा और उपयुक्त कार्रवाई करना । उन पर की गई कार्रवाई कर्मचारियों को सूचनार्थ सूचनापट पर लगाना
  • संबंधित प्रभाग/ वर्ग की संरक्षा भावना को बनाए रखना
प्रमुख, अभियांत्रिकी सेवा प्रभाग का उत्तरदायित्व
  • कंपनी के प्रांगण और इसके परिवेक्षित क्षेत्रों में अच्छी गृह प्रबंधन सुनिश्चित करना
  • यह सुनिश्चित करना कि संविदाकार जिसे समारक्षण और गतिविधियों के रख-रखाव तथा सफाई की आवश्यकताओं और अच्छे गृह प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है उसका सही ढंग से अनुपालित हो
  • परमाणु ऊर्जा (फैक्ट्री) नियम, 1996 से संबंधित प्रावधानों के अनुसार संविदा मजदूरो की संरक्षा के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित करना
नियंत्रण प्रभारी प्रदूषण एवं अणुवीक्षण कक्ष का उत्तरदायित्व
  • सभी खतरनाक वैषिक रसायन और धातु को पर्यावरण में निरस्त करके अवसीन मूल्यों के रख-रखाव का निरीक्षण करना
  • संबंधित प्रभाग अनुभाग को सलाह देना और विविध उत्पाद शोप्स से निरस्त करने के पूर्व औद्योगिक प्रवाह की व्यवस्था का निरीक्षण करना
  • पर्यावरण अपकर्षण के अन्य पहलुओं के लिए उपयुक्त उपचारी उपाय करना
अग्निशमन
  • आग की स्थिति में, संबंधित पहरों के दो फायरमैन के साथ फायर अधिकारी तथा संबंधित वर्ग/ प्रभाग के अभिज्ञत अग्नि दस्ता फायर टेंडर आने तक अग्निशमन जारी रखेंगे
  • उपर्युक्त कार्रवाइयों के अलावा केंऔसुब भी आग बुझाने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं
केंऔसुब की भूमिकाः कार्यालय अवधि के दौरान आग लगने की स्थिति में केंऔसुब के प्रभारी अधिकारी का उत्तरदायित्व
  • तत्काल फायर सेवाओं को सूचित करना
  • सभी चौकस गार्ड को सतर्क करना और संयंत्रों भण्डारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • आम भीड़ के लिए गेट बंद करना एवं केवल वरिष्ठ अधिकारियों एवं आवश्यक सेवाओं के सदस्य जैसेः सुरक्षा, अग्निशमक और एम्बूलेंस को ही प्रांगण में आने या जाने दे 
  • गेट और रास्ते साफ रखे जिससे की आवश्यक सेवाएं, वाहन एवं स्टाफ बिना किसी विलम्ब के अंदर आ सके
  • सभी बाहरी फायर ब्रिगेड, एम्बूलेंस सेवाएं इत्यादि को तत्काल और सही ढंग से घटना स्थल के लिए गाईड करना एवं घटना स्थल के बारे में बाहरी गेट को सूचित करना
  • प्रभावित क्षेत्रों में व्यक्तियों एवं वाहनों के अनाधिकृत संचलन को रोकना
  • संयंत्र में किसी भी आगंतुक या वाहन को आने की अनुमति न देना
  • एम्बूलेंस/ घायलों के संचलन को अविलंब पास करना
  • किसी प्रेस या बाहरी को किसी प्रकार की सूचना संचारित न करना
  • नियंत्रण रूम में उपस्थित रहना एवं लगातार केंऔसुब प्रभारी तथा संयंत्र अधिशासी के संपर्क में रहना
  • गेट और किसी अन्य स्त्रोत के माध्यम से प्राप्त सभी संचालनों की उचित और सठीक रिकॉर्ड रखना
  • गेट के फोन को फ्री रखे और सही से फोन ले एवं अत्यावश्यक संदेश संचारित करें
  • पर्याप्त केंऔसुब कार्मिक तुरन्त घटना स्थल पर प्रभावशाली सूरक्षाकर्मियों को भेजना और उस क्षेत्र को घेरना तथा घटना स्थल पर अग्निशामकों की सहायता करना
  • एम्बूलेंस भेजने के लिए प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र को घटना स्थल की जानकारी देना
कार्यालय समय समाप्त होने के बाद आग की दुर्घटना की स्थिति में
  • उपर्युक्त के साथ फायर हाईड्रेन्ट/ फायर टेंडर्स के उपयोग में फायर स्टाफ को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करना
  • फोन पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) को उनके घर पर सूचित करना जो संबंधित प्रभाग प्रमुख, निदेशक (तकनीकी) को तुरन्त फैक्ट्री पहुंचने के लिए सूचित करेंगे
  • केंऔसुब के सहायक कमांडेन्ट, उप कमांडेन्ट और वरिष्ठ कमांडेन्ट को सूचित करना जिससे कि वे तुरंत घटना स्थल पर आ सके