आज :
English  |  हिन्दी
होम > हमारे बारे में > संयुक्त नवोद्यम  
संयुक्त नवोद्यम  
इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने OSI Systems Inc. (www.osi-systems.com) के साथ सहभागिता की हैं तथा एक संयुक्त नवोद्यम, "ईसीआईएल- रै‍पीस्कैन लिमिटेड" को सेट-अप किया है। यह संयुक्त नवोद्यम रैपीस्कैन, इग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाए गए उपकरणों को नई तकनीक से बनाता है। अपेक्षित प्रौद्योगिकी की आपूर्ति रै‍पीस्कैन द्वारा की जाती है तथा अंतिम उत्पादन ईसीआईएल सुविधा में किया जाता है।
 
ईसीआईएल-रै‍पीस्कैन ने प्रतिष्ठित भारतीय उपभेाक्ताओं सीमाशुल्क, विमानपत्तन प्राधिकार, संसद भवन, रक्षा, एयर लाइन्स एवं राज्य पुलिस संगठनों में एक्स्-रे बैगेज/ कार्गो निरीक्षण प्रणाली (XBIS) प्रौद्योगिकी की आपूर्ति की है।
 
ईसीआईएल-रै‍पीस्कैन  ने त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, काठमांडू, नेपाल को XBIS तथा संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मलेशिया के लिए एक्स्-रे जनरेटर्स का निर्यात किया है।  ईसीआईएल-रै‍पीस्कैन को वर्तमानकालीन एवं नए ग्राहकों से काफी बड़ी मात्रा में आर्डर्स प्राप्त हो रहे हैं। इन सबका प्रमुख कारण:-
 
  • नवीनतम  अन्तरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी
  • गुणता आश्वासन
  • 'स्पेयर्स' आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में स्पे्यर भंडार
  • सम्पू्र्ण भारत में 10 विभिन्ना केन्द्रों में सशक्त विनिर्माण एवं विक्रय- उपरांत- सेवा को स्था‍पित किया गया  
ईसीआईएल-रै‍पीस्कैन की सहभागिता के बारे में
इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड

ईसीआईएल (www.ecil.co.in) भारत सरकार का उद्यम है तथा सुरक्षा प्रणालियों जैसे XBIS, कंप्यूटर्स, संचार, नियंत्रण प्रणालियों, उपकरणों, संघटकों, विशेष उत्पादों तथा रक्षा उत्पादों के निर्माण में लगा हुआ है।

रै‍पीस्कैन सुरक्षा उत्पाद

रै‍पीस्कैन सुरक्षा उत्पाद, इग्लैंड एवं संयुक्त राज्य अमेरिका (www.rapiscan.com) osi Systems Inc. USA की समनुषंगी है। रै‍पीस्कैन नवीनतम प्रौद्योगिकी के XBIS तथा अन्य संबंधित उत्पादों, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, इग्लैंड और यूरोप के अन्तरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर विनिर्मित तथा उड़ान प्राधिकारियों द्वारा अनुमोदित होते हैं, उनके उत्पादन में अग्रणी है। रैपीस्कैन ने प्रतिष्ठित संगठनों जैसे हीथ्रो हवाईअड्डा, मैनचेस्टर हवाईअड्डा, विदेशी पोस्टआफिस इग्लैंड, हर मैजेस्टीव कारागार, बकिंघम पैलेस तथा संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, दक्षिण पूर्व एशिया इत्यादि में हजारों XBIS की आपूर्ति की है।  

ईसीआईएल- रेपीस्कै‍न की और विस्तृत जानकारी के लिए यहां - www.ecilrapiscan.com देखिएं