आज :
English  |  हिन्दी
होम > गुणता > पर्यावरण  
पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली  
ईसीआईएल एक नजर में
हाल के दिनों में, पर्यावरण संबंधी समस्याएं जनता में बढ रही है। बिना कुड़ो को सही ढंग से निपटान किए खुली जगह में फेंकना, व्यर्थ चीजों (इलेक्ट्रानिक्स अपशिष्ट सहित) के कुड़े के कारण लोगों को वायु प्रदूषण, ट्राफिक संकुलन और भूमि प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। यह अवस्था राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रबल रूप से बढ रही है। समस्त पर्यावरण वैज्ञानिक समय-समय पर दुनिया की परिस्थिति असंतुलन से सावधान और जागरूकता द्वारा राष्ट्र को चेतावनी दे रहे है। इस विषय पर सभी राष्ट्र ने अपने अनुसार प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वस्तुतः मानकीकरण की आंतरिक संगठन ने भी एक तकनीकी समिति का गठन कर अपनी चिंता व्यक्त की है और इस स्तर के विरुद्ध संगठन की प्रमाणिकता को ध्यान में रखते हुए एक मानक प्रतिपादित कर दायित्वों का निर्धारण किया। इस प्रमाणीकरण प्रदूषण रोकथाम और ऊर्जा संरक्षण के व्यवहारिक कार्यान्वयन में प्रमाणित होता है। इस आशय में, आईएसओ ने पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पर आईएसओ 14001, 1996 में एकमानक लाया। बाद में 2004 में एसे संशोधित किया गया।
 
शीर्ष प्रबंधन ने यह अनुभव किया है कि यद्यपि इलेक्ट्रोनिक उद्योग में प्रदूषण निम्न स्तर पर है जो किसी को प्रभावित नहीं करेगा। ईसीआईएल ने पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली का कार्यान्वयन ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं, कर्मचारियों और समाज प्रमाणीकरण के लिए किया जाना चाहिए। कंपनी की वृहत विद्यमानों के किसी कार्य से किसी प्रकार का प्रदूषण उत्पन्न नहीं किया जाएगा। इसके बाद अगस्त, 2004 में कंपनी की पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली को कार्यान्वित करने का निर्णय लिया गया था। यह भी निर्णय लिया गया कि एक प्रमाणपत्र सभी प्रभागों के सभी गतिविधियों को समाविष्ट करते हुए पूरी कंपनी के लिए प्राप्त किया जाना चाहिए।
 
उसी समय से पर्यावरण नीति घोषित कर सभी प्रभागों को वितरित किया गया। निदेशक (कार्मिक) ने सभी आवश्यक दस्तावेजों और कार्यान्वयन की परिभाषा और तैयारियों को देखने का निश्चय किया। उनके अध्याक्षाधीन में, एक प्रबंधन समीक्षा समिति गठित किया गया जिसमें संबंधित प्रभाग प्रधान सदस्य और श्री भास्कर राव प्रबंधन प्रतिनिधित्व के रूप में थे। 
 
आईएसओ 14001 के अनुसार आवश्यक दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया अनुसार, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली मैनुअल और मानक के अनुसार आवश्यक दस्तावेज इलेक्ट्रानिक्स परीक्षण हेतु केन्द्र और अभियांत्रिकी, कमलानगर, हैदराबाद से हमारे सहायकों द्वारा प्रारूपित और निश्चित किया गया।
 
"पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली" पर एक जागरूकता परीक्षण कार्यक्रम निगमीय स्तर पर सभी पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के समन्वयको के लिए आयोजित की गई। तत्पश्चात, एक और पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के समन्वयकों को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के दस्तावेजों को तैयार करन की जागरूकता के लिए आयोजित किया गया । निश्चित दस्तावेजो को प्रभागों में कार्यान्वित करने के लिए पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के समन्वयकों को जारी किया गया । आंतरिक परीक्षकों को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के निरीक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया । साथ ही साथ एक आवेदन प्रपत्र पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पंजीकरण/ प्रमाणीकरण के लिए एसटीक्यूसी निदेशालय भेजा गया ।  
पर्यावरण नीति
हम पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली की स्थापना रखरखाव और निरंतर सुधारों के माध्यम से एक पर्यावरण हितैषी सुनिश्चयन के लिए प्रतिबद्ध है जिसका मुख्य जोर निम्न पर हैः
 
  • वैधानिक अनुप्रयोज्य का अनुपालन और नियामक आवश्यकताएं  
  • प्रदूषण नियंत्रण और अपशिष्ट न्यूनिकरण  
  • इष्टतम उपयोगों के माध्यम से स्त्रोतों का संरक्षण
  • कार्रवाई जागरूकता का सभी कर्मचारियों, ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं में प्रचार करना