आज :
English  |  हिन्दी
 
होम > रक्षा  
रक्षा कार्यक्षेत्र  
ईसीआईएल ने देश के इलेक्ट्रानिक्स उद्योग के उत्पादन विकास में एक पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाई है। विस्तृत लघु संघटक से मैमथ प्रणाली और सम्मिलित नियंत्रण, संचार और कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी तक, आज ईसीआईएल बहु-उत्पाद, बहु-अनुशासनिक और बहु प्रौद्योगिकी संस्थान है जो सामरिक क्षेत्रों जैसे - परमाणु ऊर्जा, रक्षा, वांतरिक्ष और इलेक्ट्रानिक सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करता है।  
बहु-अनुशासनात्मक क्षमताएं :

ईसीआईएल की समुन्नत इलेक्ट्रानिक्स एवं संचार प्रौद्योगिकी भारत की थल, समुद्र और वायु रक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है। रक्षा के कुछ क्षेत्र जिसमें ईसीआईएल ने सार्थक योगदान दिया। वे हैं:

 
  1. इलेक्ट्रानिक्स वारफेयर प्रणाली एवं सिमूलेटर
  2. कमिंट अवरोधन प्रणाली
  3. ऐेन्टेना, साटकाम प्रणाली, स्थिर प्लैटफार्म
  4. हवाई रडारों के लिए स्थिर मंच
  5. C4I एवं मिसाइल सपोर्ट प्रणाली
  6. ईंक्रिप्शन और गोपनीय प्रणालियां
  7. आर्टिलरी और नौसेना के लिए इलेक्ट्रानिक फ्यूज
  8. सटीक विद्युत यांत्रिक घटकों, सेंसर और इनर्शियल नेविगेशन प्रणाली
सुरक्षित और जाम प्रतिरोधी संचार

वर्ष भर में ईसीआईएल ने नवोन्नत प्रौद्योगिकी जैसेः आवृत्ति होपिंग और रक्षा बलों के तीन शस्त्र के लिए ईंक्रिप्शन तथा विस्तृत विविध संचार उपकरण का विनिर्माण और आपूर्ति की हैं।

इलेक्ट्रानिक्स वारफेयर प्रणाली एवं सिमूलेटर

ईसीआईएल की वारफेयर प्रणाली एवं सिमुलेटर ने भारत की इलेक्ट्रानिक वारफेयर क्षमताओं को वर्धित किया है।

 
कमिंट अवरोधन प्रणाली

ईसीआईएल की उच्च बहुमुखी कमिंट प्रणाली को देश की सामरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एकीकृत किया गया है।.

ईसीआईएल ऐेन्टेना, साटकॉम प्रणाली, स्थिर प्लैटफार्म

सूटकेस प्रणाली से मैमथ 300 टन संरचना तक ईसीआईएल जल, थल, और वायु पर ऐन्टेना उत्पाद साटकॉम प्रणाली की अधिमानित आपूर्तिकर्ता है। कंपायमान अनुसंधान और विकास कार्यक्रम के द्वारा ईसीआईएल ने नागरिक, यांत्रिक, नियंत्रण, आरएफ और नेटवर्क क्षेत्रों में एक बहुमूल्य उत्पाद विकास और विनिर्माण क्षमता का निर्माण किया है।

C4I & एवं मिसाइल सपोर्ट प्रणाली

ईसीआईएल सुरक्षित एवं विविध संचार चैनलों के माध्यम से देश की मिसाइल कार्यक्रम, एकीकृत ग्रुप सपोर्ट उपकरण का एक गौरवपूर्ण भाग है। ईसीआईएल ने रक्षा सेवाओं के लिए अनेक C4I और विशेष प्रणालियां विकसित की हैं।

ईंक्रिप्शन और गोपनीय प्रणालियां

सुदृढ एलगोरिथ्म से घर्षित तक, ईसीआईएल की व्यापक क्षमताएं भोएस, विडीयो और डाटा के सुरक्षित संचार को सुनिश्चित करने के लिए क्रिप्टो उत्पाद और प्रणालियां प्रदान करती हैं।.

आर्टिलरी और नौसेना के लिए इलेक्ट्रानिक फ्यूज

ईसीआईएल द्वारा विनिर्मित इलेक्ट्रानिक फ्यूज संसूचविहीन निष्पादन, गुणता और विश्वसनीयता के लिए समय की कसौटी पर खरी उतरती है। ईसीआईएल ने देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त क्षमता का निर्माण किया है। आज ईसीआईएल विविध कैलिबर का नवलगन्स और आर्टीलरी के लिए फ्यूजों की विस्तृत विविधता की डिजाईन और आपूर्ति कर रहीं है।

सटीक विद्युत यांत्रिक घटकों, सेंसर और इनर्शियल नेविगेशन प्रणाली

ईसीआईएल ने देश की वांतरिक्ष और रक्षा कार्यक्रमों के लिए समकालीन, गाईरोस, ईनर्शियल सेंसर पैकेज और विद्युत यांत्रिक एक्ट्यूएटर्स सपोर्ट का विनिर्माण किया। ईसीआईएल इन सटीक विद्युत यांत्रिक घटकों और ईनर्शियल नेविगेशन प्रणाली के डिजाईन और विनिर्माण हेतु सुविधाएं समर्पित की हैं।

रक्षा के लिए उपकरणीकरण प्रणालियां

सुदृढ अनुसंधान और विकास क्षमताएं हमारे सबल और सक्रिय उपकरण विकास कार्यक्रम की पूर्ति करती है। ईसीआईएल ने उपकरणीकरण को रूपांकित और विकसित किया है।

 
नवलशिप के अंदर और बाहर गामाविकिरण मॉनिटर के लिए शिप संस्थापित रेडिएक प्रणाली 4012. विस्तृत बैथी थर्मोग्राफ प्रणाली - आरएस 10ए गहनता फंक्शन के रूप में समुद्रिक तापमान जानने और मापने के लिए रूपांकित किया गया।
 
वर्ष भर में ईसीआईएल राष्ट्रीय शस्त्र बलों के लिए स्थिर, स्थाई और भरोसेमंद साथी के रूप में परिपक्कव हुई हैं। ईसीआईएल की क्षमताएं डिजाईन एवं विकास, अभियांत्रिकी, विनिर्माण परीक्षण एवं योग्यता, संस्थापन एवं कमीशनन रख-रखाव और नवीकरण सेवाएं है। यह 5000 सुदृढ कार्य शक्ति और मार्केटिंग और सेवा केन्द्रों के राष्ट्रव्यापी मार्केटिंग के माध्यम से किया जाता है। ईसीआईएल को गर्व है कि वह एक सामरिक साथी और भारत के एक सबल और सुरक्षित राष्ट्र बनाने में महान रक्षा बलों को अपना मूल्यवान योगदान दिया है।.
 
 
कंपनी प्रारंभ से ही रक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में व्यस्त रही है। कुछ वर्षों में रक्षा क्षेत्र में आपूर्ति 60% तक पहुंच गई है। आज भी टर्नओवर का बड़ा हिस्सा रक्षा क्षेत्र से आता है।.
 
रक्षा व्यपार के प्रमुख योगदान ने कंपनी की विकसित और अच्छी सामरिक पहल अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी प्रबंधन, संरचना सृजन, आधुनिकीकरण और संवर्धन, परियोजना प्रबंधन, ग्राहक संबंध प्रबंधन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के रूप में आई। नाभिकीय क्षेत्र के परियोजनाओं का पूरे जीवन-चक्र में सहयोग के लिए आधारभूत संरचना के गुणता एवं विश्वसनीयता, संरक्षा, सुरक्षा, सूचना और पर्यावरण अनुपालन आवश्यकताओं पर ध्यान देते हुए पूर्णरूप से आधुनीकीकृत और विकसित किया गया है।.
 

कंपनी के समस्त प्रभाग आपने संबंधित गुणता प्रबंधन प्रणाली हेतु आईएसओ 9001 द्वारा स्वतंत्र रूप से प्रमाणित है। पूर्ण कंपनी अपने पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और व्यावसायिक स्वास्थ्य संरक्षा हेतु ओएचएसएएस 18001 के अनुसार प्रमाणित है। व्यासमापन एवं मापन प्रयोगशाला आईएसओ 17025 के अनुसार अधिकृत है। सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली आईएसओ 27001 के अंतर्गत प्रमाणित है।.

निम्न प्रभाग रक्षा परियोजनाओं से लेनदेन करते है:

  1. संचार प्रभाग
  2. इलेक्ट्रानिक वारफेयर प्रभाग
  3. विशेष उत्पाद प्रभाग
  4. सामरिक इलेक्ट्रानिक्स प्रभाग
  5. सर्वो प्रणाली प्रभाग
  6. ऐन्टेना उत्पाद एवं प्रणाली प्रभाग
  7. उपकरण और प्रणाली प्रभाग